{"_id":"6610e0d98dd42c8b430e3b38","slug":"young-man-died-in-road-accident-during-leaving-home-for-morning-walk-in-varanasi-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी
Sat, 06 Apr 2024 11:15 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:15 AM IST
सार
वाराणसी में एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। घरवाले खेत में गेहूं की कटाई के लिए जाने को उसका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बेटे की मौत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोशन पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव के पास कपसेठी मार्ग पर शनिवार की भोर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पूरे बरियार थाना कपसेठी निवासी रोशन पटेल (22) सुबह सड़क पर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। टहलने निकले ग्रामीणों ने युवक को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
राहगीरों की माने तो रोशन पटेल रोज की तरह शनिवार की भोर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। वह पुलिस भर्ती के लिए तैयारी भी कर रहा था। इस वजह से वह रोजाना सुबह घर से कपसेठी मार्ग पर दौड़ लगाता था। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी।
विज्ञापन
मृतक के पिता केवला पटेल ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि बेटे को दौड़ लगाने के बाद गेहूं की कटाई के लिए खेत में जाना था। परिजन खेत में जाने के लिए बेटे का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बेटे की मौत की सूचना मिली।