{"_id":"66f411a98bdd3b83730e7ea2","slug":"young-man-died-in-road-accident-after-bike-collided-unknown-vehicle-in-varanasi-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस बेटे के लिए रखा जितिया का निर्जला व्रत, उसका खून से लथपथ शव देख बेहोश हुई मां; सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस बेटे के लिए रखा जितिया का निर्जला व्रत, उसका खून से लथपथ शव देख बेहोश हुई मां; सड़क हादसे में गई जान
Wed, 25 Sep 2024 07:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:11 PM IST
सार
वाराणसी जिले में बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोती - बिलखती मृतक की मां व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में सिंहपुर रिंग रोड स्थित ओवर ब्रिज पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
यह है मामला
बुधवार की दोपहर सिंहपुर डंडन बाबा कुटी के सामने ओवर ब्रिज चढ़ते हुए हरहुआ की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवकों को पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक समेत दोनों युवक सड़क किनारे रेलिंग पर लगे लोहे के रॉड से टकरा गए। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
बाइक चला रहे सिरजू (18) को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे रवि (18) को लोगों ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। घटना की सूचना पर मृतक सिरजू के परिवार के लोग पहुंच गए। सिरजू राजगीर का काम करता था। आज सुबह अपने पड़ोसी रवि पुत्र पप्पू को लेकर अपने बहन के घर गया था। मृत चार भाइयों में छोटा था और अविवाहित था।
विज्ञापन
मां अपने बेटे के लिए रखी थी जीवित्पुत्रिका की व्रत
सिरजू की मां ने जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा था। हादसे की सूचना पर पहुंची मां अपने बेटे का खून से लथपथ शव देख बेहोश हो गई। किसी तरह मुंह पर पानी डालकर उसे होश में लाया गया। रोते- बिलखते बोल रही थी कि आज के ही दिन काहे हमारे बेटवा के उठा लेहलू, बेटवन बदे व्रत रहली।
अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर रिंग रोड चौराहे के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चंदौली निवासी ऑटो चालक की मौत हो गई। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना देने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को खाली ऑटो लेकर चालक रिंग रोड चौराहा क्रॉस करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक दीपक कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी गंगाहरा मुगलसराय चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को खाली ऑटो लेकर चालक रिंग रोड चौराहा क्रॉस करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक दीपक कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी गंगाहरा मुगलसराय चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।