{"_id":"65ef153a1ebfa46e5d058cca","slug":"young-man-died-electric-shock-kalash-yatra-in-varanasi-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: करंट लगने से युवक की मौत, कलश यात्रा के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: करंट लगने से युवक की मौत, कलश यात्रा के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; मची अफरातफरी
Mon, 11 Mar 2024 08:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:00 PM IST
सार
Varanasi News: तरना अंडरपास के रेलवे लाइन के किनारे से जाते समय रेलवे के तार से टच होने से अमन को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आननफानन वहां मौजूद लोगों ने उपचार के लिए उसे नीची हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अमन राय की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरलाई निवासी अमन राय (22) पुत्र मनोज की करेंट लगने से हुई मौत। अमन सोमवार को तीन बजे के लगभग तरना भरलाई के दुर्गा माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में गांव में हरे बास के डंडे में झंडा लगाकर अपने गांव में घूम रहा था। डंडा थोड़ा गीला भी था।
विज्ञापन
तरना अंडरपास के रेलवे लाइन के किनारे से जाते समय रेलवे के तार से टच होने से अमन को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आननफानन वहां मौजूद लोगों ने उपचार के लिए उसे नीची हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अमन रेलवे में संविदा पर सिग्नल ऑपरेट का काम करता था। उसके पिता दीवान हैं, जो बजरंग नगर थाना, चंदवक (जौनपुर) पर तैनात हैं। अमन दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई बाहर किसी प्राइवेट कंपनी नौकरी करता है। घटना को लेकर क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन