फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died due to electric shock from fan in varanasi

इकलौते बेटे की मौत: चाय बनाते समय पंखे में करंट उतरा, चपेट में आने से युवक की गई जान

Sun, 07 Jul 2024 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jul 2024 02:50 PM IST
सार

वाराणसी में चाय बनाते समय एक युवक पंखा लगाने लगा। इस दौरान उसमें करंट उतरने की उसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। छात्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
young man died due to electric shock from fan in varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी गांव निवासी ओंकार राजभर के इकलौते पुत्र अभिषेक राजभर (20) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अभिषेक राजभर अपनी दुकान पर चाय बनाने के लिए पंखा लगा रहा था। उसी दौरान पंखे में प्रवाहित हुए करंट की चपेट में वह आ गया। जब तक लोग समझ पाते, तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया था। परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अभिषेक की मौत के बाद उसकी मां सीमा देवी बेहोश हो जा रही थीं। अभिषेक बीए का छात्र और बेहद ही मिलनसार था। उसकी मौत के बाद चौखंडी स्टेशन के आसपास की सभी दुकान शोक में बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगापुर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई और नौकरी के लिए हंगामा
जिला मुख्यालय पर शनिवार को किन्नरों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। किन्नरों ने रोहनिया थाने के गंगापुर चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग की। उनका कहना था कि गंगापुर चौकी इंचार्ज ने रोहनिया में हुई मारपीट के मामले में आरोपियों को छोड़ दिया। साथ ही सलमान किन्नर के नेतृत्व में सभी ने नौकरी देने की मांग की। उनका कहना था कि अब वह किसी के घर नेग मांगने नहीं जाएंगे, उन्हें भी नौकरी दी जाए। हंगामे के बीच एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी मौके पर आईं और सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed