{"_id":"63d3af98b0995a0c2b020bb0","slug":"young-man-died-due-to-drowning-into-pond-in-varanasi-who-got-married-two-years-ago-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत, दो साल पहले हुई थी शादी
Fri, 27 Jan 2023 04:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 27 Jan 2023 04:33 PM IST
सार
वाराणसी के चंदापुर गांव स्थित एक तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बिलखते युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चंदापुर गांव स्थित एक तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। धमरिया निवासी मोहम्मद शकील उर्फ रजा (22) शुक्रवार दोपहर तालाब किनारे बैठा था। इसी दौरान किसी तरह से पैर फिसला और वह तालाब में गिर गया।
विज्ञापन
जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो मौके पर मौजूद लोगों पुलिस सूचना दी। लोहता थानाध्यक्ष आरके पांडेय मौके पर पहुंचे। गोताखोर को बुलाकर तलाशी शुरू कराई। करीब आधे घंटे बाद शव पानी के अंदर झाड़ियों में फंसा मिला। शकील दो भाई में छोटा था। दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी मोबीना बानो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।