{"_id":"664a30e9ba8157c1cc0eb186","slug":"young-man-died-due-to-drowning-in-pond-on-brother-wedding-day-in-varanasi-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली शादी की खुशियां: जिस घर से निकलनी थी बरात, वहां जवान बेटे की पहुंची लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली शादी की खुशियां: जिस घर से निकलनी थी बरात, वहां जवान बेटे की पहुंची लाश
Sun, 19 May 2024 10:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 19 May 2024 10:33 PM IST
सार
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से घर आया था।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में रविवार सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। शाम को चचेरे भाई की बरात जौनपुर के केराकत जाने वाली थी। वह गुजरात की कंपनी से छुट्टी लेकर शादी में आया था। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा कर शव सौंप दिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दलित बस्ती निवासी राहुल कुमार (20) दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। सभी दोस्त नहाने के बाद तालाब से बाहर निकले। मगर, राहुल कहीं नहीं दिखा। खोजबीन शुरू हुई तो उसके कपड़े तालाब किनारे पड़े थे। काफी खोजबीन के बाद शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दोस्तों ने उसे कछवां रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हालांकि, रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने चचेरे भाई सचिन की शादी को लेकर बीच का रास्ता निकालते हुए सुबह ही उसे एक गाड़ी से जौनपुर भेज दिया। परिजनों ने राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था राहुल
पिता रमेश ने बताया कि दो पुत्र व दो पुत्री में सबसे बड़ा राहुल था। बताया कि राहुल को मिर्गी की बीमारी थी और उसका इलाज भी चल रहा था। आशंका है कि नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में उसकी मौत हुई होगी।