{"_id":"5c7b69e8bdec22094a2c9367","slug":"young-man-died-due-to-current-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: ट्रैक्टर में उतरा करंट, युवक की मौत, तीन किशोर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: ट्रैक्टर में उतरा करंट, युवक की मौत, तीन किशोर झुलसे
Sun, 03 Mar 2019 11:15 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के लालगंज दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में शनिवार देर शाम आई बरात में एक ट्रैक्टर पर डीजे बांस के साथ बंधा था। इसी दौरान वो हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन किशोर झुलस गए। ट्रैक्टर में भी आग लग गई, जिससे उसके टायर जल गए।
सभी को ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तीनों झुलसे किशोरों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बता दें कि लालगंज गांव के रहने वाले गोरख गुप्ता के नतिनी की बारात बैरिया गांव के रामजी गुप्ता के यहां से शनिवार को आई थी।
बरात में डीजे पर लोग थिरक रहे थे, इसी बीच रात करीब साढ़े नौ बजे बीच रास्ते में ही ट्रैक्टर पर डीजे के लिए बंधे बांस में हाई टेंशन तार फंस गया, जिससे करंट ट्रैक्टर में उतर गया।
विज्ञापन
उस समय ट्रैक्टर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से लालगंज के रहने वाले रोहित गुप्ता पुत्र शिवजी और तीन अन्य किशोरों को करंट लग गया। रोहित की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।