{"_id":"6633101e5d4b179df40ed364","slug":"young-man-dead-crushed-by-speeding-vehicle-in-varanasi-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान के गेट पर सोए युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान के गेट पर सोए युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत
Thu, 02 May 2024 09:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 May 2024 09:32 AM IST
सार
Varanasi News: घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पुलिस हादसे से संबंधित वाहन को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान के गेट पर सोये हुए एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर चेतगंज थाने की पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में साफ-सफाई का काम कराने वाली एजेंसी में मुन्ना संविदा पर सफाई कर्मी का काम करता है।
मुन्ना संस्कृत यूनिवर्सिटी में ही परिवार के साथ रहता है। मुन्ना का बेटा सूरज (18) संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान के गेट पर सोया हुआ था। गुरुवार की भोर एक तेज रफ्तार वाहन ने सूरज को कुचल दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर चेतगंज डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर आरोपी चालक और वाहन को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।