{"_id":"6602b2a0e76f32bf05070da2","slug":"young-man-dead-body-found-when-bath-in-pond-varanasi-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: तालाब में मिली युवक की लाश, ससुरालियों ने सोचा नहाने के बाद चला गया होगा घर, लेकिन हो गई अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: तालाब में मिली युवक की लाश, ससुरालियों ने सोचा नहाने के बाद चला गया होगा घर, लेकिन हो गई अनहोनी
Tue, 26 Mar 2024 05:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 05:04 PM IST
सार
Varanasi News: सुनील के मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। ससुरालियों के अनुसार, होली वाले दिन सभी एक साथ नहाने गए थ। वह नहीं लौटा तो यही लगा कि घर निकल गया होगा। मंगलवार को तालाब में लाश मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कथौली स्थित अपने घर से होली खेलने ससुराल गए युवक की लाश मंगलवार की सुबह तालाब में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेज दिया।
विज्ञापन
कथौली निवासी सुनील पटेल (40) घर से दो किमी दूर स्थित पुरारघुनाथपुर स्थित अपने ससुराल होली खेलने गया था। बताते हैं कि शाम तक होली लोगों के साथ खेला और सबके साथ गांव के ही तालाब में नहाने गया। सभी लोग नहाकर घर लौट आए, लेकिन सुनील घर नहीं आया। ससुराल के लोग समझे कि वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन
जब मंगलवार की सुबह 9 बजे उसकी लाश तालाब में उतराई मिली तो लोग उसके घर के साथ पुलिस को सूचना दी। सुनील को एक लड़की और लड़का है। पिता अमरनाथ के मुताबिक, वह मजदूरी करता था। वही ग्रामीणों के मुताबिक होली पर नशे में था।
विज्ञापन