फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man committed suicide jumping into well front of Cantt police station

Varanasi: कैंट थाने के सामने कुएं में कूद कर युवक ने दी जान, परिजनों से इस बात पर हुआ था विवाद

Thu, 07 Mar 2024 11:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 11:02 PM IST
सार

Varanasi News: सदर बाजार निवासी आशीष कुक का काम करता था। एक बेटे और एक बेटी का पिता आशीष शराब पीने का आदी था। इसे लेकर घर में परिजनों से उसका विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
young man committed suicide jumping into well front of Cantt police station
मौके पर पहुंची एनडीआरफ की टीम और इनसेट में आशीष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सदर बाजार निवासी आशीष कुमार (23) ने गुरुवार को कैंट थाने के सामने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने 11 एनडीआरएफ के जवानों की मदद से युवक का शव कुएं से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, युवक परिजनों से विवाद के बाद आत्महत्या की बात कहकर निकला और कुएं में कूद गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सदर बाजार निवासी आशीष कुक का काम करता था। एक बेटे और एक बेटी का पिता आशीष शराब पीने का आदी था। इसे लेकर घर में परिजनों से उसका विवाद होता रहता था। गुरुवार को परिजनों से विवाद के बाद वह आत्महत्या की बात करते हुए घर से निकला और लगभग सौ मीटर दूरी स्थित कैंट थाने के सामने कुएं में कूद गया।
विज्ञापन


वहीं, परिजन आशीष को देखते ही रह गए। एनडीआरएफ के जवानों ने शव बाहर निकाला तो पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed