Varanasi: UPSC में नहीं मिली कामयाबी तो युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, बीटेक के बाद दिल्ली में कर रहा था तैयारी
वाराणसी के गद्दोपुर गांव निवासी रविशंकर यादव (20) ने बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी। हाल ही में आए यूपीएसएसी परिणाम में असफलता मिलने से वह काफी आहत था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौखंडी रेलवे स्टेशन के बीच सोनबरसा स्थित पंचायत भवन के सामने बुधवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी। परिजनों के अनुसार यूपीएससी में असफलता से अवसाद में था। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जंसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
जंसा थाना अंतर्गत गद्दोपुर गांव निवासी अवध नारायण यादव का बेटा रविशंकर यादव (20) बीटेक के बाद नई दिल्ली में रहकर यूपीएसएसी की तैयारी कर रहा था। हाल ही में आए यूपीएसएसी परिणाम में असफलता मिलने से वह काफी आहत था। अवसाद में आ गया था और गांव में भटकता रहता था।
मंगलवार रात ही घर से निकला था युवक
मंगलवार की देर रात भी वह घर से निकला था। सुबह चौखंडी रेलवे ट्रैक पर शव मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए और शव देखते ही बेसुध हो गए।
परिजनों के अनुसार अवध नारायण के दो पुत्रों में रविशंकर सबसे छोटा था और पढ़ने में काफी मेधावी था। जबकि अवधेश नारायण क्रिकेट की कोचिंग देते हैं।