{"_id":"65f5cb00eb9b58520c0b3c64","slug":"young-man-committed-suicide-dead-body-found-hanging-stairs-the-house-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मकान की सीढ़ी से लटकती मिली युवक की लाश, बुनकरी का काम छूट जाने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मकान की सीढ़ी से लटकती मिली युवक की लाश, बुनकरी का काम छूट जाने से था परेशान
Sat, 16 Mar 2024 10:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:09 PM IST
सार
Varanasi News: युवक की लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने पर ही लाश नीचे उतारी गई। परिजनों ने बताया कि नजीर मानसिक रूप से बीमार था। नौकरी छूट जाने के कारण वह कई दिनों से परेशान था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके में शनिवार को नजीर (22) ने गमछे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज सरैया केके गुप्ता ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
अमरपुर बटलोहिया निवासी यासीन मोकादम का पुत्र नजीर दोपहर के वक्त घर से निकला था। जलालीपुरा इलाके में रहने वाले फिरोज अहमद के घर के बाहर बनी लोहे के सीढ़ी की ग्रील के सहारे लटकते हुए नजीर की लाश देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
इधर, जानकारी पाकर नजीर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता यासीन ने बताया कि नजीर पहले तक बुनकरी का काम करता था। कुछ दिनों से वह घर में ही रह रहा था। क्षेत्र में चर्चा है कि परिवार में झगड़ा होने से नाराज होकर नजीर ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन