फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man committed suicide after not being able to marry his sister-in-law in Bhadohi

मैं साली साहेबा से ही करूंगा शादी: भाभी की बहन से विवाह करने पर अड़ा था, परिवार न था राजी, युवक ने दे दी जान

Tue, 12 Sep 2023 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Sep 2023 09:19 AM IST
सार

भदोही में एक युवक ने भाभी की बहन से शादी न होने पाने पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। रविवार को किसी अन्य स्थान से लड़की पक्ष के लोग उसे देखने आए थे। इससे आहत होकर वह रविवार की रात घर से बिना बताए निकल गया। सुबह ट्रैक पर उसकी लाश मिली। 

विज्ञापन
young man committed suicide after not being able to marry his sister-in-law in Bhadohi
रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के चौरी में दो घटनाओं में सोमवार को दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। एक घटना में युवक ने भाभी की छोटी बहन से शादी न हो पाने पर जान दे दी तो दूसरी घटना में मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पहली घटना जमुवा गांव के पास हुई। ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। लोगों ने युवक की पहचान चौरी बाजार के चकिया निवासी विजय यादव के 20 वर्षीय पुत्र शैलेश यादव के रूप में की। लोगों के मुताबिक, शैलेश अपनी भाभी की छोटी बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे। 

विज्ञापन


रविवार को किसी अन्य स्थान से लड़की पक्ष के लोग उसे देखने आए थे। इससे आहत होकर वह रविवार की रात घर से बिना बताए निकल गया। सुबह ट्रैक पर उसकी लाश मिली। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। चौरी में एक कपड़े की दुकान में काम करता था।
विज्ञापन


दूसरी घटना कंधिया पशु चिकित्सालय के पीछे रेलवे ट्रैक पर हुई। वहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। लोगों के मुताबिक वाराणसी-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर जैसे ही मुंबई से गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस गुजरी, वहां ट्रैक पर पड़ा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे तक खड़ी रही। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। वह काला पैंट, सफेद शर्ट पहने हुए था। पुलिस दोनों मामलों की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed