फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man beaten up for opposing molestation with sister in varanasi

Varanasi News: बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटा, आरोप- स्कूल के रास्ते में रोजाना छेड़ते हैं

Wed, 17 Aug 2022 06:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 Aug 2022 06:59 PM IST
सार

वाराणसी के साकेत नगर कॉलोनी में बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस के आने से पहले आरोपी युवक फरार हो गए। 

विज्ञापन
Young man beaten up for opposing molestation with sister in varanasi
लंका थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के साकेत नगर कॉलोनी में बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब युवक बहन को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक मारपीट करने वाले युवक भाग गए थे। 

विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर कॉलोनी निवासी रोहित हर दिन की तरह बुधवार को अपनी नौवी कक्षा मे पढ़ने वाली छोटी बहन को संकट मोचन स्थित स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। छात्रा का आरोप है कि शीतला माता मंदिर के सामने दुकान पर बैठे युवकों ने भाई रोहित की पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई का विरोध करने पर हम सभी को भी गलियां देने लगे। इसके बाद धमकी देते हुए वापस सभी लौट गए। मारपीट में घायल भाई के साथ दोनों बहनें लंका थाने पर पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। परिजनों का आरोप रहा कि स्कूल जाते समय शीतला माता मंदिर के पास बैठे मनचले फब्तियां कसते हुए पीछे पीछे मोटरसाइकिल से चलते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण रोहित बहनों को छोड़ने स्कूल जा रहा था। उधर लंका पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed