फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young and old man died in Varanasi on road accident

वाराणसी में दो लोगों की मौत: दो बाइक की टक्कर में युवक ने तोड़ा दम, हादसे में बुजुर्ग की गई जान; मचा कोहराम

Fri, 07 Jun 2024 06:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 06:29 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के बड़ागांव और चोलापुर थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
young and old man died in Varanasi on road accident
सड़क हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी के लक्षिरामपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। रोहनिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फूलपुर थाना क्षेत्र के निंदेवां (ताड़ी) निवासी अजय शर्मा (19) घर से बुधवार शाम अनेई बाजार सामान लेने गया था। 
विज्ञापन


लौटते समय लक्षिरामपुर गांव के पास पेट्रोल टंकी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अजय की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
चौबेपुर के बनकट के पास वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। बुजुर्ग की शिनाख्त बनकट, चौबेपुर गांव निवासी बोडर सोनकर (65) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, बोडर सोनकर अपनी बेटी के साथ गुरुवार देर रात किसी काम से चौबेपुर बाजार आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस जाने के दौरान हाईवे के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौबेपुर थाने की पुलिस ने बोडर का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed