{"_id":"6539774d86e3edc8fe0887f4","slug":"you-can-apply-for-16-courses-without-registration-fee-varanasi-news-c-20-vns1013-402157-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 16 पाठ्यक्रमों में बिना पंजीकरण शुल्क के कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 16 पाठ्यक्रमों में बिना पंजीकरण शुल्क के कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 16 पाठ्यक्रमों में अब विभाग स्तर पर दाखिले होंगे। वर्तमान सत्र में निर्धारित सीटों पर प्रवेश के लिए कम आवेदन मिलने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया। इसमें प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी और वह बिना किसी पंजीकरण शुल्क के दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि स्नातक के दो, डिप्लोमा के तीन, पीजी के 10 और पीजी डिप्लोमा के एक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन का मौका है। इसमें बीड्रामा, बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम, डिप्लोमा इन ड्रामा, डिप्लोमा इन कन्नड़, डिप्लोमा इन रशियन लैंग्वेज, एमए इतिहास आर्कियोलॉजी, आईआरपीएम, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, स्क्ल्पचर, एमलिब, एमटीटीएम, मास्टर ऑफ ड्रामा और पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में दाखिले होंगे। 16 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभागाध्यक्ष को विभाग स्तर पर प्रवेश के लिए अधिकृत किया गया है। प्रवेश सेल इसमें सहयोग करेगा। फिलहाल तीन राउंड की काउंसिलिंग के बाद भी विश्वविद्यालय में 921 सीटें खाली हैं। प्रवेश समिति की अगली बैठक के बाद इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।