फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   You can also stay in retiring room of Cantt station varanasi by taking general ticket

Cantt Station: कैंट स्टेशन के रिटायरिंग रूम में जनरल टिकट लेकर भी ठहर सकते हैं, इतने घंटे की होगी बुकिंग

Sat, 30 Mar 2024 06:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 06:39 PM IST
सार

Cantt Railway Station: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर बने आधुनिक रिटायरिंग रुम में यह व्यवस्था की गई है। यात्रियों को शहर में कुछ घंटे रुकने के लिए अब होटलों और लॉज में पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। पहले यात्रियों को कम से कम आठ और अधिकतम 12 घंटे के लिए कमरा बुक कराना पड़ता था। साथ ही सिर्फ आरक्षण टिकट वाले ही बुकिंग करवा सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
You can also stay in retiring room of Cantt station varanasi by taking general ticket
Varanasi Cantt Station - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर आधुनिक रिटायरिंग रूम में जनरल टिकट के यात्री भी ठहर सकेंगे। कैंट स्टेशन मुख्य भवन के दूसरी मंजिल पर बने रिटायरिंग रूम और ड्रॉरमेटी यात्रियों के लिए खोल दी गई है। आईआरसीटीसी की ओर से निजी फर्म संचालन कर रही है।

विज्ञापन


ऐसी व्यवस्था है कि तीन घंटे के लिए भी रूम बुक करवा सकते हैं। पहले यात्रियों को कम से कम आठ और अधिकतम 12 घंटे के लिए कमरा बुक कराना पड़ता था। साथ ही सिर्फ आरक्षण टिकट वाले ही बुकिंग करवा सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन के आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक संजीव गुप्ता ने बताया कि रिटायरिंग रूम में महाराजा सूइट, डीलक्स रूम, डॉरमेट्री केबिन सिंगल और डबल, ड्रॉरमेट्री बेड की सुविधा है। ड्रॉरमेट्री सिंगल बेड का तीन घंटे का 250 रुपये, डबल का 250 और ड्रॉरमेट्री बेड का 200 रुपये किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजा सूइट का 500 रुपये, डीलक्स रूम का 400 रुपये है। तीन घंटे, छह घंटे, नौ घंटे, 12 घंटे, 24 घंटे और 48 घंटे की कैटेगरी तय की गई है। सभी का अलग-अलग किराया भी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कमरे की बुकिंग हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed