फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Shah in varanani today Mahakal Lok will be broadcast live in the pagodas of Varanasi

काशी में आज योगी-शाह: गृहमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, मंडलायुक्त भी साथ मौजूद

Tue, 11 Oct 2022 05:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Oct 2022 05:06 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को अपराह्न सवा तीन बजे वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वाराणसी के विकास और आगामी परियोजनाओं को लेकर बैठक करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होेंगे।

विज्ञापन
Yogi Shah in varanani today Mahakal Lok will be broadcast live in the pagodas of Varanasi
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री की अगवानी व स्वागत करने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। सीएम राजकीय विमान से सुबह दस बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। मंडलायुक्त भी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। 
विज्ञापन

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह भी आज काशी में रहेंगे। बिहार के छपरा में लोक नायक जयप्रकाश की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वाराणसी के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। करीब दो घंटे के काशी प्रवास में वे सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ अलग अलग बैठक करेंगे। इस बैठक के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल भी वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

 

Yogi Shah in varanani today Mahakal Lok will be broadcast live in the pagodas of Varanasi
योगी आदित्यनाथ, अमित शाह - फोटो : Agency
गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को अपराह्न सवा तीन बजे वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वाराणसी के विकास और आगामी परियोजनाओं को लेकर बैठक करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होेंगे। इसके बाद यहां काशी क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ वे निकाय चुनाव की तैयारियों पर बैठक करेंगे। इस दौरान वे गुजरात चुनाव में काशी के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ धाम भी जा सकते हैं। गृहमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

Yogi Shah in varanani today Mahakal Lok will be broadcast live in the pagodas of Varanasi
Amit Shah in Baramulla - फोटो : सोशल मीडिया
काशी के शिवालयों में भी होगा सीधा प्रसारण
उज्जैन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक लोकार्पण का सीधा प्रसारण काशी में कराने के लिए सोमवार को सिगरा गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराने के लिए वाराणसी जिले एवं महानगर की आठों विधानसभाओं के एक-एक प्रमुख देवालय एवं शिवालयों पर एलइडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
इसमें महानगर के 33 मंडलों में प्रत्येक मंडल में स्थित दो शिवालयों व देवालयों पर इस कार्यक्रम को देखने के  लिए काशी के संत, महात्मा एवं विभूतियों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, अशोक तिवारी, नवरत राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed