फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi government allocated 500 crores for river front scheme

UP Budget : गंगा पार रेती गुलजार, रिवर फ्रंट योजना होगी साकार, सरकार ने आवंटित किए 500 करोड़

Fri, 27 May 2022 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 01:27 AM IST
सार

2600 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए सरकार ने आवंटित किए 500 करोड़। रामनगर से राजघाट तक बनने वाली सड़क के साथ ही विकसित होंगी पर्यटकों के लिए सुविधाएं। 

विज्ञापन
Yogi government allocated 500 crores for river front scheme
रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

नव्य, भव्य और दिव्य काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने के लिए सुलभ मार्ग प्रशस्त करने की रिवर फ्रंट योजना साकार होने की ओर अग्रसर है। कैबिनेट से मंजूर 26 सौ करोड़ की रिवर फ्रंट योजना को धरातल पर उतारने के  लिए सरकार ने बजट में 500 करोड़ रुपये आवंटित किया है। ऐसे में रामनगर से राजघाट के बीच फोरलेन के साथ ही गंगापार रेती पर पर्यटक सुविधाएं भी विकसित होंगी। 

विज्ञापन


सरकार ने बजट में गंगा और काशी विश्वनाथ के आसपास विकास के साथ सुविधाओं पर पूरा फोकस किया है। बाढ़ के उच्चतम बिंदु के ऊपर से गुजरने वाली 6.8 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए बजट में 500 करोड़ रुपये का आवंटन कर परियोजना की रफ्तार तेज कर दी गई है। कैबिनेट से स्वीकृत परियोजना की अनापत्ति (एनओसी) के लिए वन मंत्रालय, नमामि गंगे और पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति का आवेदन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जुलाई तक मंत्रालयों से एनओसी मिलने के बाद निविदा जारी कर दी जाएगी। सर्वे का काम पूरा होने के बाद परियोजना की लागत 2600 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूरी परियोजना में ज्यादातर सरकारी जमीन का ही उपयोग किया जाएगा, मगर करीब 20 फीसदी निजी जमीन को अधिग्रहीत करने के लिए चिन्हांकन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरलेन के बीच पांच फीट चौड़ा डिवाइडर और दोनों किनारों पर 30 फीट चौड़ी सर्विस लेन बनाई जाएगी। सड़क के बाद 8-8 फीट की पटरी बनेगी, इसके बाद 3-3 फीट के नाले का निर्माण होना है। इस तरह अब यह सड़क कुल 86 मीटर चौड़ी बनेगी, ताकि आने जाने वाले राहगीरों को राहत मिले। साथ ही इस सड़क को बाईपास के चौड़ीकरण के साथ मिलाया जाएगा। तीन स्थानों से कनेक्ट करती हुई जेटी भी बनाई जाएगी। कई जगहों पर पार्किंग भी प्रस्तावित है। ताकि पूर्वांचल सहित उस पार आने वाले श्रद्धालु नाव से काशी विश्वनाथ और शहर तक पहुंच सकें।

 
पुल के लिए 77 करोड़
गंगा पार रेती से काशी विश्वनाथ धाम की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लक्ष्मण झूला की तर्ज पर प्रस्तावित पुल निर्माण को भी बजट में मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए बजट में 77 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। डोमरी पहुंचने वाले श्रद्धालु पुल से ललिता घाट पर काशी विश्वनाथ धाम के प्रवेश द्वार तक पैदल पहुंच सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed