आशीष पटेल के मंत्री बनने पर बनारस में जश्न: अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, बांटी मिठाई
अपना दल सोनेलाल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने शुक्रवार को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। शनिवार को वाराणसी के राजातालाब में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना दल सोनेलाल के कार्यकारी अध्यक्ष एमएलसी आशीष पटेल के भाजपा गठबंधन की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर शनिवार को वाराणसी में जश्न मनाया गया। राजातालाब स्थित आराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय पर अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और मिठाई बांटी।
अपना दल एस के जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल व ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल के प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ जुलूस निकाला और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। यह जुलूस ब्लॉक मुख्यालय से कचनार, रानी बाजार से होते हुए राजातालाब पुलिस चौकी के पास चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव तेज बहादुर पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार को मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर भी अपना दल एस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया था।
मिर्जापुर से की राजनैतिक जीवन की शुरुआत
कभी नौकरशाह रहे आशीष पटेल अब यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। पर्दे के पीछे से पत्नी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के राजनीतिक सफर को आसान बनाने में अहम रोल अदा करने वाले आशीष पटेल ने आखिरकार वर्ष 2017 में उस मुकाम पर नौकरी छोड़ सक्रिय राजनीति की भूमिका उतरे, जब अपना दल दो खेमे में बंट गया था।
उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर अपना दल एस बनाया और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी बने। आशीष मूल रूप से चित्रकूट जिले के मऊ तहसील के हनुमानगंज के निवासी हैं। दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटे हैं। भले ही आशीष चित्रकूट के रहने वाले हैं पर उनके राजनैतिक जीवन की शुरुआत मिर्जापुर से हुई है। आशीष ने प्रयागराज में जीआईसी से इंटर तक पढ़ाई की।
उसके बाद भोपाल के इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक किया। वर्ष 2009 में उनकी शादी अनुप्रिया पटेल से हुई। उस समय अनुप्रिया पटेल एक कंपनी की चेयरमैन थीं। पिता डा. सोनेलाल पटेल के निधन होने के बाद अनुप्रिया ने पार्टी की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दोनों ने अपनी पार्टी को आगे बढ़ाया। पति आशीष पटेल पहले पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, फिर एमएलसी बने।