फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath helicopter will land on jeti in ganga before narendra modi

बनारस में पीएम मोदी से पहले गंगा की जेटी पर उतरेगा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर

Fri, 09 Nov 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 09 Nov 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath helicopter will land on jeti in ganga before narendra modi
सीएम योगी आदित्यनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रामनगर में जेटी पर उतारा जाएगा। आठ नवंबर की देर शाम मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और रात में प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। देर रात वे परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन


रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल, बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड का लोकार्पण 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरे में रिंग रोड से सटे वाजिदपुर में जनसभा को संबोन्धित भी करेंगे। रामनगर पर कोलकाता से आ रहे रविंद्रनाथ टैगोर जलपोत को पीएम रिसीव करने जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर जेटी पर उतारने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले आठ नवंबर की देर शाम वाराणसी आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सीएम भी रामनगर हेलीकॉप्टर से जाएंगे और उनका हेलीकॉप्टर जेटी पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ नवंबर की सुबह मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की प्राथमिक सूचना के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मंदिर कॉरिडोर के प्रगति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री को भी इससे अवगत कराएंगे। 

गंगा की लहरों के बीच उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर

Yogi adityanath helicopter will land on jeti in ganga before narendra modi
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को रिंग रोड का लोकार्पण करने के बाद रामनगर में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री को लेकर भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर गंगा की लहरों के बीच जेटी पर उतरेगा।

पीएम मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर काफिले में सेना के दो और हेलीकॉप्टर होंगे। इसके लिए दो हेलीपैड बंदरगाह की जेटी पर ही बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक हेलीपैड जेटी के पूर्वी छोर पर भी तैयार हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के शहर आगमन के मद्देनजर सोमवार को नई दिल्ली से एसपीजी के आईजी आलोक शर्मा और नौ अधिकारी शहर पहुंचे। एसपीजी के अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट और वाजिदपुर स्थित सभास्थल व रामनगर स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पीएम मोदी के लिए हेलीपैड, मंच और आमजन के लिए बैठने के स्थान को एसपीजी के अधिकारियों ने हरी झंडी दी।

एसपीजी अधिकारियों ने वाजिदपुर में सभास्थल से गुजर रहे बिजली के खंभे हटाने को कहा। प्रधानमंत्री के लिए मंच के पीछे बाउंड्री, कंट्रोल रूम, पीएमओ व गवर्नर कॉटेज ,मुख्यमंत्री कॉटेज सहित अन्य आवश्यक कमरे बनाए जाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों के अनुसार एसपीजी की दूसरी टीम नौ नवंबर को शहर आएगी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बीच जिलाधिकारी ने मातहतों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed