{"_id":"5c614549bdec224c80717fce","slug":"yogi-adityanath-end-councilor-protest-against-district-magistrate-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में डीएम के खिलाफ सड़क पर उतरे सभासद, मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर खत्म कराया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में डीएम के खिलाफ सड़क पर उतरे सभासद, मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर खत्म कराया धरना
Mon, 11 Feb 2019 03:20 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 11 Feb 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
धरना देते सभासद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिलाधिकारी पर धन न जारी करने के आरोप में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष समेत सभासद सड़क पर उतर आए थे। इसकी जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने हस्तक्षेप कर के धरना समाप्त कराया।
मिर्ज़ापुर के डीएम अनुराग पटेल के खिलाफ सोमवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल समेत सभासद सड़कों पर उतर आए। सभी जूलूस निकाल कर पहले कलेक्ट्रेट गए। यहां उन्हें धरने की अनुमति न मिलने पर वह सिटी क्लब पहुंचे और धरना शुरू किया।
करीब दो घंटे बाद ये मामले मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँचा। बताया जा रहा है कि सीएम कार्यालय पर मनोज जायसवाल को फोन आया और धरना खत्म करने को कहा गया। नगर पालिका अध्यक्ष को सभी कागजात लेकर योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने मंगलवार को लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
बता दें कि मिर्ज़ापुर के जिलाधिकारी अनुराग पटेलपर नगर पालिका के खिलाफ कार्य करने और 14वें वित्त आयोग का धन न जारी करने का आरोप है। जिससे नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद नाराज चल रहे है।