{"_id":"5cb6fccdbdec221414549d74","slug":"yogi-adityanath-come-varanasi-in-ban-of-ec-before-loksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के दौरान कल वाराणसी आ सकते हैं सीएम योगी, काशी विश्वनाथ समेत कई मंदिरों में करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के दौरान कल वाराणसी आ सकते हैं सीएम योगी, काशी विश्वनाथ समेत कई मंदिरों में करेंगे दर्शन
Wed, 17 Apr 2019 04:01 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 17 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 16 अप्रैल से चुनाव आयोग ने 72 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है जिसके बाद सीएम योगी मंगलवार को लखनऊ में बजरंगबली के मंदिर में और बुधवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन करते नजर आए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल वाराणसी आ सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक 18 अप्रैल को सीएम योगी वाराणसी के संकटमोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन करने आ सकते हैं। इसके साथ ही सीएम योगी डोम राजा के यहां भी जा सकते हैं। इसे लेकर भाजपा की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा था कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंग बली पर विश्वास है। इस पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए सीएम योगी पर 72 घंटे तक चुनावी प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद से ही सीएम योगी मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं।