फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yield 15 thousand bases and 15 LED screens

लगेंगी 15 हजार कुर्सियां और 15 एलईडी स्क्रीन

Wed, 20 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Wed, 20 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Yield 15 thousand bases and 15 LED screens

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी (विशेष सुरक्षा दस्ता) ने मंगलवार को डीरेका मैदान को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन

 पीएम 22 जनवरी को इसी मैदान से वाराणसी के आठ हजार से अधिक विकलांगों को उनकी जरूरत के उपकरण बांटेंगे। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित है।
 मैदान पर 15 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। आयोजन के प्रसारण के लिए यहां 15 एलईडी स्क्रीनें भी लगेंगी।
एसपीजी के अधिकारियों ने मंगलवार को पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कई जरूरी निर्देश दिए।
 एसपीजी अधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि मुख्य मंच के ठीक पीछे पीएम के आराम करने के लिए स्विस कॉटेज बनेगा। जबकि मंच के बायीं ओर अति विशिष्ट हस्तियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

 पहले मैदान पर पांच हजार कुर्सियां लगाने की तैयारी थी मगर विकलांगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब इसे बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया है।
 डीरेका परिसर स्थित सिनेमाहाल के आडिटोरियम और बारात घर को भी प्रशासन को सिपुर्द कर दिया गया है। कर्मचारी क्लब में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
कार्यक्रम स्थल का विस्तार करते हुए सूर्य सरोवर के मैदान को भी कार्यक्रम स्थल के तौर पर शामिल कर लिया गया है। विकलांगों को बंटने वाली 1500 ट्राई साइकल यहीं रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकलांगों की सहूलियत के लिए मैदान में प्रवेश के लिए छह द्वार बनाए गए हैं। इसके लिए मैदान की चहारदीवारी को तीन जगहों से तोड़ा गया है। मंच के बीचोबीच सामने की ओर मीडिया गैलरी बनाई गई है।

मंच के बायीं ओर मैदान के एक बड़े हिस्से में विकलांगों को बंटने वाली ट्राइ साइकल रखी जाएगी जबकि दायीं ओर विकलांगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
मंगलवार की दोपहर लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में एसपीजी के अधिकारियों के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव अवनीश अवस्थी, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम राजमणि यादव, डीआईजी एसके भगत, सीडीओ विशाख जी, सीएमओ एमपी चौरसिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed