{"_id":"6749ac0d6e9e539b936dccfd551e0c5a","slug":"yesterday-in-the-city-of-dera-spg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कल से एसपीजी का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कल से एसपीजी का डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 06 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे के 12 दिसंबर को शहर आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए सोमवार को एसपीजी के अधिकारी काशी पहुंच जाएंगे।
पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद एसपीजी बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर दशाश्वमेध घाट और होटल गेटवे का मुआयना करेंगे।
वहीं, शुक्रवार को भी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा और एनएसजी के आला अधिकारी ने दोनों वीवीआईपी के दौरे के संभावित स्थानों की टोह ली।
काशी आगमन के दौरान पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे और होटल गेटवे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रात्रिभोज में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के येलो जोन और होटले गेटवे के आसपास के मकानों-दूकानों में रहने वालों का सत्यापन एलआईयू और इलाकाई पुलिस की ओर से शुरू कर दिया गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि देर रात दशाश्वमेध घाट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं, रात 11 से दो बजे तक कैंट, सिगरा, लक्सा, दशाश्वमेध, चौक, कोतवाली, भेलूपुर, मंडुवाडीह और लंका थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, गेस्ट हाउस सहित बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में पुलिस की ओर से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। ठहरने वालों के परिचय पत्र और होटलों के रजिस्टर चेक किए गए