यशस्वी की शानदार बैटिंग जारी, अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ लगाई फिफ्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी हस्तनिर्मित खूबसूरत कालीन के लिए दुनियाभर में मशहूर भदोही की लोकप्रियता में उसके अपनी मेहनत और शानदार क्रिकेट से यशस्वी जायसवाल लगातार इजाफा कर रहे हैं, तभी तो रविवार को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ विश्वकप में पांचवीं अर्धशतकीय पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विश्व कप में सेमीफाइनल मुकाबले के बाद रविवार को दक्षिण अफ्रीका में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मुकाबले में यशस्वी ने 88 रनों की शानदार पारी खेली। रविवार को क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेलने के दौरान परिवार में खुशियों का माहौल बन गया। भदोही के सुरियावां कस्बे के लोगों ने बधाई दी।
भदोही के सुरियावां नगर के भूपेंद्र जायसवाल और मां कंचन के परिवार में जन्मे यशस्वी बचपन से क्रिकेटर बनना चाहता था। क्रिकेट का जुनून इस कदर हावी था कि वह सचिन जैसा क्रिकेटर बनना चाहता था। शुरू में सीमेंट के पिच पर पिता ने क्रिकेट की एबीसीडी सिखाई। बाद में चाचा ने उसे मुंबई में अपने यहां बुलाया। वहां पर उसने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कैंटीन और डेयरी की दुकान पर काम करने के साथ पानी-पूरी भी बेंचना पड़ा। लेकिन कदम पीछे नहीं खींचे।