{"_id":"60ae9720ccf78f55b26bf74f","slug":"yaas-cyclone-impact-flights-canceled-from-varanasi-to-kolkata-and-bhubaneshwar-high-alert-on-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यास चक्रवात का असर: वाराणसी से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानें निरस्त, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यास चक्रवात का असर: वाराणसी से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानें निरस्त, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
Thu, 27 May 2021 12:14 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 27 May 2021 12:14 AM IST
सार
वाराणसी से कोलकाता को उड़ान भरने वाले विमानों को अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया। चक्रवाती तूफान को देखते हुए भुवनेश्वर जाने वाले सभी विमानों को भी निरस्त कर दिया गया
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
- फोटो : File Photo
विस्तार
यास चक्रवात को लेकर कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानें बुधवार को निरस्त रही। इस दौरान उड़ान निरस्त की जानकारी यात्रियों के मोबाइल पर पहले से ही दे गई थी। बावजूद पहुंचे कुछ यात्रियों को लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए गोयरवेज की उड़ानें निरस्त रही।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार बंगाल के तटीय में यास चक्रवाती तूफान की सक्रियता तीव्र हो जाने की वजह से रविवार सुबह 7.30 बजे से कोलकाता हवाई अड्डे को सुरक्षा के दृष्टिगत देर शाम 7.45 बजे तक बंद कर दिया गया। ऐसी स्थिति में वाराणसी से कोलकाता को उड़ान भरने वाले विमानों को अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान को देखते हुए भुवनेश्वर जाने वाले सभी विमानों को भी निरस्त कर दिया गया। संबंधित एयलाइंस अधिकारियों के अनुसार विमान निरस्त होने की सूचना विमान यात्रियों को पहले ही मैसेज व ईमेल के जरिए दे दिया गया। बाबतपुर हवाई अड्डे को भी तूफान को देखते हुए हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अन्य शहरों के लिए भी निरस्त रहे उड़ान
वाराणसी-मुंबई स्पाइसजेट विमान सख्या एसजी202, वाराणसी-दिल्ली एसजी 3756, वाराणसी-मुंबई एसजी 247, वाराणसी-गुवाहाटी एसजी 3791, वाराणसी-अहमदाबाद एसजी 2972, वाराणसी-बंगलूरू गो एयरवेज विमान संख्या जी-8 404, वाराणसी-लखनऊ जी8- 403, वाराणसी-अहमदाबाद जी-8, व वाराणसी-दिल्ली जी-8 -183 विमान ऑपरेशनल कारणों से निरस्त रहा।
मौसम का बदला मिजाज
बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान यास का असर मंगलवार से ही दिखने लगा। दिन में बादलों की आवाजाही जारी रहने के साथ ही नम हवा भी चलती रही। इधर शाम को हवा की रफ्तार भी थोड़ी तेज रही और आसमान में बादल भी छाने लगे। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक यास के असर से 27 और 28 मई को वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं।