फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Y20 summit concludes in Varanasi Emphasis on tackling global challenges draft prepared on suggestions

वाराणसी में Y20 का समापन: वैश्विक चुनौतियों से निपटने रहा जोर, देश-विदेश के युवाओं के सुझाव पर तैयार हुआ मसौदा

Sun, 20 Aug 2023 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Aug 2023 11:17 PM IST
सार

वाराणसी में आयोजित चार दिवसीय वाई20 (यूथ समिट) का समापन रविवार को हो गया। वाई20 देशों से आए प्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल कर ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इस मसौदे को युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Y20 summit concludes in Varanasi Emphasis on tackling global challenges draft prepared on suggestions
जी20 की तर्ज पर वाराणसी में वाई20 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जी20 की तर्ज पर चार दिवसीय वाई20 (यूथ समिट) के अंतिम दिन दुनिया के 20 शक्तिशाली देशों से आए प्रतिनिधियों ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक मंच पर आकर सामूहिक रणनीति बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। आर्थिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक चुनौतियों के निस्तारण के सुझाव पेश किए। वाई20 देशों से आए प्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल कर ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इस मसौदे को युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


ये जानकारी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में समापन समारोह के दौरान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार सिंह, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, वाई20 के चेयरमैन अनमोल सोविट ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में उद्योग, नवाचार, 21वीं सदी के कौशल और शांति निर्माण के साथ युद्ध रहित युग की शुरुआत पर प्रतिनिधियों ने चर्चा की। जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण को भी चर्चा में शामिल किया गया। साझा भविष्य के उद्देश्य से लोकतंत्र और शासन में युवा और स्वास्थ्य, खेल पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


वाई20 के चेयरमैन अनमोल सोविट ने बताया कि 20 देशों से आए 130 से अधिक प्रतिनिधियों ने अलग-अलग सत्रों के बाद जो सिफारिश दी, उसमें वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। इसके लिए विशेष कार्यबल तैयार करने का सुझाव दिया गया है। आजीवन सीखते रहने के लिए प्रयासरत रहने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने का भी सुझाव प्रतिनिधियों ने दिया। इसे फाइनल ड्राफ्ट में शामिल कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफ्रीकी संघ को भी शामिल करने पर सहमति

Y20 summit concludes in Varanasi Emphasis on tackling global challenges draft prepared on suggestions
जी20 की तर्ज पर वाराणसी में वाई20 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

जी20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करने पर भी सहमति बनी है। वाई20 समिट में देश, विदेश से आए प्रतिभागियों ने उस प्रस्ताव पर मुहर लगाई जिसमें यह कहा गया है कि अफ्रीकी संघ को भी इस समूह से जोड़ा जाए। इसमें 55 देश हैं। वाई20 के चेयरमैन अनमोल सोविट ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री की ओर से भी पूर्व में हुए सम्मेलन में जी20 देशों के प्रतिनिधियों को इस आशय का पत्र लिखकर अफ्रीकन यूनियन को जी20 की सदस्यता देने की बात कही गई थी। अब वाई20 प्रतिनिधियों की मुहर लग गई है।

विदेशी मेहमानों ने बाबा दरबार में किया दर्शन, देखी गंगा आरती

Y20 summit concludes in Varanasi Emphasis on tackling global challenges draft prepared on suggestions
बाबा विश्वनाथ के दरबार में विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला
वाई20 के प्रतिनिधियों ने अंतिम दिन रविवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। उन्हें विश्वनाथ कॉरिडोर के बारे में भी बताया गया। शाम को रविदास घाट से दो क्रूज पर सवार होकर जल विहार भी किया। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी देखी।

ब्राजील में होगा अगला सम्मेलन, भारत ने सौंपा ध्वज

Y20 summit concludes in Varanasi Emphasis on tackling global challenges draft prepared on suggestions
ब्राजील में होगा अगला सम्मेलन, भारत ने सौंपा ध्वज - फोटो : अमर उजाला

वाई20 का अगला शिखर सम्मेलन ब्राजील में होगा। वाई20 इंडिया के चेयरमैन अनमोल सोविट ने ब्राजील से आए प्रतिनिधि को वाई20 का प्रतीक ध्वज सौंपा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सम्मेलन का ध्वज लेने के बाद ब्राजील के प्रतिनिधि ने 2024 में बेहतर आयोजन कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed