{"_id":"64569268abe6a4ad7409e60f","slug":"wushu-kashis-sun-shines-in-moscow-defeats-russian-player-varanasi-news-c-20-vns1013-191868-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुशु : मास्को में चमका काशी का सूरज, रूस के खिलाड़ी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुशु : मास्को में चमका काशी का सूरज, रूस के खिलाड़ी को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में रूस के खिलाड़ी को मात्र दो मिनट में चित कर काशी के सूरज यादव ने स्वर्णिम आभा बिखेरी। फाइनल में एकतरफा मुकाबले में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर सूरज ने काशी का मान बढ़ाया। मास्को में दो मई से चल रहे 70 किलोग्राम भार वर्ग में शनिवार को परेड कोठी कैंट निवासी सूरज फाइनल राउंड में पहुंचे। सूरज का रिंग में फाइनल मुकाबला रूस के मैगोमेदोव मुस्लिम से हुआ। पूरे मुकाबले में वह हावी दिखाए दिए। उनके आक्रामक प्रहार से रूस का खिलाड़ी रिंग में ज्यादा देर तक टिक ही नहीं पाया। सूरज ने प्रतिद्वंदी को तीन बार पटका जबकि दो बार रिंग से बाहर गिर गए। विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाने वाले सूरज एशियन वुशु चैंपियनशिप, साउथ एशियन चैंपियनशिप और विश्व वुशु में भी लोहा मनवा चुके हैं। सूरज ने बताया अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का है।