{"_id":"5b83c4e542c792466c101010","slug":"wrestling-championship-will-organised-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में मचेगा धमाल जब सात सौ पहलवान ठोकेंगे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में मचेगा धमाल जब सात सौ पहलवान ठोकेंगे ताल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन आठ से 10 सितंबर तक बनारस में चिरईगांव के श्री गांधी इंटर कॉलेज गौरा कला के प्रांगण में होगा। अंडर-23 की चैंपियनशिप में प्रदेश के सात सौ महिला-पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय कुश्ती संघ ने पहली बार भारतीय कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर-23 आयु वर्ग को शामिल किया है।
प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान शामिल होंगे। प्रतियोगिता के संयोजक राजीव सिंह रानू ने रविवार को बताया कि चैंपियनशिप के सभी मुकाबले आठ से 10 सितंबर तक होंगे। सात सितंबर को पहलवानों का वजन होगा।
चैंपियनशिप के दौरान मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट सहित महावीर पूनिया और नरसिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। चैंपियनशिप के आयोजन सचिव क्षमा पहलवान हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
उधर, एशियाड में भारतीय कुश्ती टीम के मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि विश्व स्तर पर यह माना जाता है कि 23 वर्ष की आयु में पहलवान सबसे फिट रहता है। पहला ही कार्यक्रम बनारस को मिला है और यह हमारे लिए गौरव की बात है। बनारस के लोगों को पहली बार 700 जाने-माने पहलवानों का मुकाबला देखने को मिलेगा।