फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worship of Lord Narasimha will end diseases, victory over enemies

भगवान नरसिंह की पूजा से खत्म होंगी बीमारियां, दुश्मनों पर मिलेगी जीत

Tue, 25 May 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Narasimha will end diseases, victory over enemies
भगवान नरसिंह के प्राकट्योत्सव पर वैशाख शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि 25 मई को मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण भक्त भगवान नरसिंह का दर्शन और गंगा स्नान नहीं कर सकेंगे। इसलिए घर पर ही पूजन का अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि भगवान विष्णु के 10 अवतार में चौथा अवतार भगवान नरसिंह का है। पद्म पुराण और अन्य धर्म ग्रंथों के अनुसार वैशाख महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान नरसिंह भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए प्रकट हुए थे। उनकी पूजा करने से हर तरह की इच्छा पूरी होती है। इसके साथ ही बीमारियां खत्म होती है और दुश्मनों पर जीत मिलती है। पुराणों के अनुसार इस पर्व पर व्रत, दान और पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।
विज्ञापन

घर पर ही करें गंगा स्नान
इस दिन सुबह जल्दी उठकर तीर्थ स्नान किया जाता है। महामारी के कारण अभी यह संभव नहीं है, इसलिए घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर नहा लेना चाहिए। इस दिन नदी, तालाब या घर पर ही वैदिक मंत्रों के साथ मिट्टी, गोबर, आंवले का फल और तिल लेकर उनसे सब पापों की शांति के लिए विधिपूर्वक स्नान करना चाहिए। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल या गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। फिर भगवान विष्णु के नरसिंह रूप की पूजा करनी चाहिए। पूजा से पहले ही पूरे दिन व्रत और श्रद्धा अनुसार दान देने के लिए संकल्प लेना चाहिए। व्रत में दिनभर गुस्सा नहीं करना चाहिए और नहीं सोना चाहिए। एक समय ही भोजन करना चाहिए। शाम को सूर्यास्त के पहले नहाकर फिर भगवान नरसिंह की विशेष पूजा और अभिषेक करें। इसके बाद प्रसाद बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा की विधि
नृसिंह चतुर्दशी की सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद व्रत के लिए संकल्प लें। इसके बाद संध्या समय पूजा स्थान पर चावल रखकर उनपर कलश स्थापित करें। कलश पर या पास में ही भगवान नरसिंह की मूर्ति या तस्वीर रखें। पंचामृत, दूध और गंगाजल से भगवान नरसिंह का अभिषेक करें। इसके बाद चंदन चढ़ाएं फिर सभी तरह की पूजन सामग्री चढ़ाएं। भगवान नरसिंह को चंदन, कपूर, रोली व तुलसीदल अर्पित करें। फिर धूप-दीप दिखाएं। भगवान को भोग लगाएं और आरती करें। इसके बाद सभी को प्रसाद बांट दें और उसके बाद खुद प्रसाद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed