{"_id":"615b3fe88ebc3e0bc6260c2c","slug":"worm-found-in-mdm-food-students-threw-food-in-girls-inter-college-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कन्या इंटर कॉलेज में एमडीएम के खाने में मिला कीड़ा, छात्राओं ने फेंका खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कन्या इंटर कॉलेज में एमडीएम के खाने में मिला कीड़ा, छात्राओं ने फेंका खाना
Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
सार
मामला बिपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या इंटर कॉलेज का है। एनजीओ के माध्यम से छात्राओं में खाने का वितरण होता है।
विज्ञापन
मिड-डे-मील (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को विपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को जो खाना दिया गया था, उसकी सब्जी में कीड़ा मिलने पर छात्राओं ने खाना फेंक दिया। उधर, इसकी जानकारी एमडीएम वितरण करने वाली एजेंसी को हुई तो खलबली मच गई। उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एबीएसए से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से एमडीएम दिया जा रहा है। सब्जी में कीड़ा मिलने के बाद इसकी शिकायत एबीएसए से तो कर दी है। मंगलवार को एनजीओ के माध्यम से छात्राओं में खाना नहीं बटवाएंगे। बीएसए, डीआईओएस को पत्र लिखकर इससे अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
एबीएसए देवेंद्र गौड़ ने बताया कि एमडीएम वितरण करने वाली एनजीओ के लोगों से पूछताछ हुई तो बताया कि बैगन में कीड़ा था। इस पर कड़ी चेतावनी देते हुए एमडीएम बनाने, वितरण करने में सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन