विश्व मलेरिया दिवस: हर मौसम में मच्छरों का प्रकोप, चार महीने में चार नए मरीज; विशेषज्ञ बोले- जलभराव है समस्या
विश्व मलेरिया दिवस पर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में स्वच्छता अभियान भी चलाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि मच्छरों का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है, इस पर रोक की आवश्यकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
World Malaria Day: आमतौर पर बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। इस मौसम में मलेरिया के मरीज भी मिलते हैं। चिंता की बात यह है कि अब हर मौसम में मच्छर मिलने लगे हैं। इससे मलेरिया का खतरा भी बढ़ गया है। इस साल पिछले चार महीने में 4 नए मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं।
इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मलेरिया के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर कोई इसे बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी मानता है।
समय के साथ अब मच्छरों का प्रकोप गर्मी में भी कम नहीं हो रहा है। आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. गोपाल नाथ का कहना है कि बरसात ही नहीं, गर्मी में भी मच्छर इस वजह से लग रहे हैं कि शहर में जगह-जगह जलभराव है। नाले खुले हैं, ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है।
सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरतर
तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहता है। ये सभी परिस्थितियां मच्छरों को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल होती हैं। इससे बचने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि मलेरिया दिवस के दिन चिह्नित क्षेत्रों में बुखार की जांच के लिए कैंप लगाया जाएगा। स्कूलों में बच्चों को प्रार्थना सभा में मलेरिया रोग से बचाव की जानकारी दी जाएगी। आशा के माध्यम से घर-घर भ्रमण कर मच्छरों के प्रकोप को बढ़ावा देने वाले स्रोतों को नष्ट कराया जाएगा। मच्छरों का घनत्व जितना कम होगा लोग मलेरिया से उतने ही अधिक सुरक्षित होंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शरत चंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में एक्टिव एप्रोच के अंतर्गत आशा द्वारा घर-घर फीवर ट्रैकिंग की जा रही है। मास कॉन्टैक्ट एप्रोच के तहत पॉजिटिव पाए गए मरीज के घर के आस-पास 50 घरों में फीवर ट्रैकिंग की जाती है।