{"_id":"5925458b4f1c1ba93e53652f","slug":"world-human-express-train-from-varanasi-to-hubli","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से हुबली के लिए विश्व मानव एक्सप्रेस, जानिये ट्रेन रुट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से हुबली के लिए विश्व मानव एक्सप्रेस, जानिये ट्रेन रुट
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 24 May 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सुरेश प्रभु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी को एक नई साप्ताहिक ट्रेन विश्व मानव एक्सप्रेस की सौगात मिली है। 28 मई से वाराणसी और हुबली के बीच इसका नियमित संचालन शुरू होगा। वाराणसी-हुबली एक्सप्रेस 28 मई से प्रत्येक रविवार रात 9:05 बजे वाराणसी से चलेगी। यात्रा के तीसरे दिन दोपहर एक बजे हुबली पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में यह ट्रेन दो जून से हर शुक्रवार शाम 5:50 बजे हुबली से चलेगी और तीसरे दिन दोपहर 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन में एक वातानुकूलित टू टीयर, वातानुकूलित थ्री टीयर, छह द्वितीय श्रेणी शयनयान, छह जनरल द्वितीय श्रेणी और दो दिव्यांग अनुकूल जनरल श्रेणी की बोगियां होंगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन का छिंवकी और मिर्जापुर स्टेशनों पर भी ठहराव होगा। मंगलवार को हुबली से इस ट्रेन का शुभारंभ हुआ। विश्व मानव एक्सप्रेस तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन