फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   world famous Ramnagar ki Ramlila is not staged this year

इस बार नहीं होगा 237 साल पुरानी विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का मंचन, कारण है कोरोना

Thu, 03 Sep 2020 01:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 03 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
world famous Ramnagar ki Ramlila  is not staged this year
रामनगर की रामलीला - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जग विख्यात 237 वर्ष पुरानी रामनगर की रामलीला का मंचन इस बार श्रद्धालुओं को देखने को नहीं मिलेगा। इस बारे में काशीराज परिवार की ओर से जिला पुलिस और प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


काशी राजपरिवार के अनंत नारायण सिंह इन दिनों उपचार के लिए शहर से बाहर हैं। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आगामी 30 सितंबर तक प्रदेश में भीड़ जुटाकर जुलूस निकालने, सभा करने और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में जिला-पुलिस प्रशासन ने रामनगर की रामलीला का सार्वजनिक स्थान पर आयोजन न कराने की अपील की थी।
विज्ञापन


इसे देखते हुए काशी राजपरिवार की ओर से बताया गया है कि रामलीला के आयोजन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि बिजली की रोशनी और लाउडस्पीकर के बगैर खुले आसमान के नीचे रामनगर की रामलीला वर्ष 1783 से आयोजित की जा रही है। इस रामलीला को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग कोनों से काफी संख्या में लोग प्रत्येक वर्ष रामनगर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए रामनगर की रामलीला के आयोजकों से अपील की गई थी कि वह सरकार की नियमावली का पालन करें। आयोजकों ने कहा है कि वह पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed