फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World class auditorium to be built in BHU

हाईटेक होगा बीएचयू में बनने वाला विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम

Mon, 07 Jun 2021 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
World class auditorium to be built in BHU
बीएचयू परिसर में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम के प्रस्ताव को कार्यकारिणी परिषद की मंजूरी मिल गई है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन हॉल बनाए जाएंगे। जिससे जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सहित अन्य आयोजनों में एक साथ तीन तकनीकी सत्र भी चलाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने बताया कि नवंबर 2020 में विज्ञान संस्थान की ओर से कराए गए शैक्षणिक, औद्योगिक समागम में शामिल हुए संत सांगनेरिया फाउंडेशन के संस्थापक संत सांगनेरिया ने ऑडिटोरियम का प्रस्ताव दिया था। शुक्रवार को प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है। जल्द ही यहां लेआउट बनाने सहित अन्य औपचारिकताएं शुरू हो जाएंगी। फाउंडेशन की ओर से ही बीएचयू में स्वतंत्रता भवन के पास ही ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। स्वतंत्रता भवन के बाद यह दूसरा बड़ा ऑडिटोरियम होगा।
विज्ञापन

तीन अलग-अलग हॉल में होगी बैठने की सुविधा
नई दिल्ली स्थित फाउंडेशन की ओर से बनाए जाने वाले ऑडिटोरियम में 500 लोगों के बैठने की क्षमता का एक हॉल, जबकि 250-250 लोगों के बैठने की क्षमता के दो हॉल होंगे। यहां पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन सहित अन्य सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैलरी में दिखेगी काशी की विरासत
ऑडिटोरियम की गैलरी में काशी की विरासत भी देखने को मिलेगी। यहां काशी के घाटों के साथ ही बीएचयू परिसर से जुड़ी कुछ तस्वीरों को भी लगाया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोगों को बीएचयू के साथ ही घाट सहित अन्य जानकारियां मिल सकें।

विश्वविद्यालय परिसर में संत सांगनेरिया फाउंडेशन की ओर से बनाए जाने वाले ऑडिटोरियम के प्रस्ताव पर ईसी की मुहर के बाद अब नियमानुसार अन्य औपचारिकताएं भी शुरू कराई जाएंगी। -प्रो.वीके शुक्ला, प्रभारी कुलपति, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed