फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Cancer Day 2024 Every year three thousand cancer patients undergoing treatment in BHU

World Cancer Day 2024: पुरुषों में मुंह और महिलाओं में स्तन कैंसर अधिक, BHU में हर साल पहुंच रहे 3 हजार मरीज

Sun, 04 Feb 2024 06:40 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Feb 2024 06:40 PM IST
सार

महामना कैंसर संस्थान की ओर से कराए गए जांच में पिछले छह साल में 15 हजार लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई है। इसमें 8596 पुरुष, 7129 महिलाएं हैं। वहीं बीएचयू में हर साल तीन हजार मरीज पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
World Cancer Day 2024 Every year three thousand cancer patients undergoing treatment in BHU
world cancer day 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। अब कम उम्र वाले भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। पुरुषों में मुंह का कैंसर और महिलाओं में स्तन कैंसर की समस्या अधिक मिल रही है। महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से भी ग्रसित हो रही हैं। महामना कैंसर संस्थान की ओर से कराए गए जांच में पिछले छह साल में 15 हजार लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई है। इसमें 8596 पुरुष, 7129 महिलाएं हैं। उधर बीएचयू के रेडियोथेरेपी विभाग में हर साल करीब 3000 मरीज रेडियोथेरेपी कराने पहुंच रहे हैं। इसमें भी 1200 महिलाएं जबकि 400 से 500 संख्या मुंह के कैंसर वाले पुरुषों की है।

विज्ञापन


कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल की ओर से पॉप्यूलेशन बेस्ड कैंसर रजिस्ट्री रिपोर्ट (पीबीसीआर) जारी की गई है। वर्ष 2017 से स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


पीबीसीआर की प्रभारी डॉ दिव्या खन्ना ने बताया कि पुरुषों में कैंसर के मामले मुंह, जीभ, फेफड़े, प्रोस्टेट, लिवर और गॉल ब्लैडर से जुड़े हैं। वहीं महिलाओं में स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा के मुख का कैंसर, गॉल ब्लैडर,ओवरी, और मुख का कैंसर होता है। इनमें से ज्यादातर में कैंसर तंबाकू व शराब के सेवन, खराब जीवन शैली के कारण देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ सत्यजीत प्रधान ने बताया कि 2020 से विशेष अभियान चलाकर 1.39 लाख लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। मेडिकल ऑफिसर (स्क्रीनिंग) डॉ. रुचि पाठक ने बताया कि 1.39 लाख लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग में 6307 लोगों में कैंसर जैसे लक्षण की आशंका होने पर उन्हें आगे की जांच के लिए रेफर किया गया।

क्लोज द केयर गैप है इस साल की थीम

इस साल विश्व कैंसर दिवस की थीम क्लोज द केयर गैप: एवरीवन डिजर्व एक्सेस टू कैंसर केयर है। डाॅ. दिव्या का कहना है कि इसका अर्थ कैंसर के मरीजों के लिए इलाज की समुचित व्यवस्था का होना है। डॉ. सत्यजीत प्रधान ने बताया कि टाटा स्मारक केंद्र कैंसर के इलाज के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में नए सेंटर शुरू कर रहा है। आने वाले दिनों में मरीजों को उनके घर के पास ही बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

बीएचयू में अगले महीने से मिलेगी सीटी सिमुलेशन की सुविधा
आईएमएस बीएचयू के रेडियोथेरेपी विभाग में कैंसर से ग्रसित लोगों को सीटी सिमुलेशन जांच की सुविधा मिलने लगेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी का कहना है कि यह सीटी स्कैन की तरह ही जांच होती है। मशीन आ गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक सुविधा मिलने की उम्मीद है। बताया कि रेडियोथेरेपी कराने हर साल करीब 3000 मरीज आ रहे हैं। इसमें 40 फीसदी स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित महिलाएं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed