फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Blood Donor Day: 339 great donors donated blood in the camp organized by Amar Ujala Foundation, also resolved to do so again.

World Blood Donor Day: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे शिविर में 339 महादानियों ने किया रक्तदान, फिर करने का संकल्प भी लिया

Wed, 15 Jun 2022 01:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

रक्तदान के प्रति लोगों का मिथक तोड़ने के लिए मंगलवार को महादानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जोश और ऊर्जा से लबरेज युवाओं ने खूब रक्तदान किया तो महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रहीं। 

विज्ञापन
World Blood Donor Day: 339 great donors donated blood in the camp organized by Amar Ujala Foundation, also resolved to do so again.
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्तदान के प्रति लोगों का मिथक तोड़ने के लिए मंगलवार को महादानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जोश और ऊर्जा से लबरेज युवाओं ने खूब रक्तदान किया तो महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रहीं। परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर रक्तदान कर 339 लोग महादानी बने। कई ऐसे भी रहे जो रक्तदान की सोच लेकर शिविर तक पहुंचे, लेकिन शारीरिक रूप से स्वस्थ न होने के कारण उनका रक्त नहीं लिया जा सका।

विज्ञापन


ऐसे करीब 100 लोगों को सूचीबद्ध किया गया, जिनका रक्त जरूरत के अनुसार बाद में लिया जाएगा। रक्तदान करने में आजमगढ़ में गजब का उत्साह रहा, जहां 86 लोगों ने रक्तदान किया, वहीं जौनपुर में 51, सोनभद्र में 47, गाजीपुर में 31, बलिया में 30, मिर्जापुर में 28, वाराणसी में 27, भदोही में 21 और मऊ में 20 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


क्तदान महादान है, इसका कोई विकल्प नहीं है। जिंदगी बचाने वाले ये खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनते। अगर हम रक्तदान करने का संकल्प लें तो खून की कमी से किसी की जान न जाए। यह बातें विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएमए सचिव डॉ. आरएन सिंह ने कहीं। मंगलवार को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लहुुराबीर स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक शिविर में 27 यूनिट रक्तदान हुआ। दूसरी ओर शहर के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित शिविरों में लोगों ने रक्तदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ से शाम चार बजे तक चले उमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में कुछ लोग पहली बार रक्त देने पहुंचे तो कुछ ऐसे भी रहे जिनके लिए यह दूसरा-तीसरा तो किसी के लिए 55वां मौका था। दूसरों की जान बचाने के संकल्प के साथ रक्तदान के लिए आए लोगों में अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

 आईएमए सचिव डॉ. आरएन सिंह ने रक्तदाताओं को उत्साह बढ़ाया और उन्हें महादान की महत्ता बताई। कहा कि समय से खून न मिलने की वजह से जरूरतमंदों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों का प्रयास काम आता है। वाराणसी कुश्ती संघ, विकास एवं शिक्षण समिति, श्री अग्रसेन युवा मंच,  व्यापारी संगठन व अन्य ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किया गया। 

पहली बार किया रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस पर अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने भी जोश के साथ हिस्सा लिया। छात्रा अदिति सिंह, रोशनी, वंदना पटेल, अपराजिता दुबे, वंशिका श्रीवास्तव, सोनी चौहान ने पहली बार रक्तदान किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल, प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. नीलू गर्ग, डॉ. ओपी चौधरी ने छात्राओं की हौसला बढ़ाया।

रक्तवीरों का हुआ सम्मान 
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्त केंद्र, बीएचयू, रक्त संचरण परिषद व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कामधेनु सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएचयू प्रो. वीके शुक्ला ने रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डेयरी टेकभनोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी राय, डॉ. बाला लखेंद्र, प्रो. संदीप कुमार, बीएचयू के सीएमओ डॉ. एसके सिंह, आशुतोष सिंह, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed