फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Workmanship related to silk industry will get a new flight

रेशम उद्योग से जुड़ी कारीगरी को मिलेगी नई उड़ान

Mon, 09 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Workmanship related to silk industry will get a new flight
प्रदेश की योगी सरकार रेशम उद्योग से जुड़े कारीगरों की कारीगरी और हुनर को नई उड़ान देने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार वाराणसी में रेशम सिल्क एक्सचेंज की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। माना जा रहा है कि इस सुविधा के बाद बनारसी सिल्क की लागत में कमी आएगी और गुणवत्ता पूर्ण ढंग से उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बनारस की साड़ी व सिल्क से बने उत्पादों की अलग पहचान होती है। यहां के बुनकरों द्वारा हथकरघा पर बुनी गई साड़ियां देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। अब प्रदेश सरकार बुनकरों की कारीगरी को नया परवाज देने के लिए काफी संजीदा है। बुनकरों व कारीगरों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण रेशम उपलब्ध कराने के लिए यूपी सरकार पहड़िया क्षेत्र में सिल्क एक्सचेंज खोलने जा रही है। इससे बनारसी सिल्क की लागत में कमी आएगी और उत्पादन बढ़ेगा। अगले छह माह में काम पूरा करने की तैयारी है। सिल्क एक्सचेंज का संचालन रेशम उद्योग विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्नाटक सिल्क मार्केटिंग बोर्ड उपलब्ध कराएगा धागा
बुनकरों को अभी तक धागा के लिए दूसरे शहरों का चक्कर लगाना पड़ता था। वहीं, काशी में निजी दुकानों से धागा खरीदने पर मनमाना पैसे की वसूली की जाती थी। इसके साथ ही धागे की शुद्धता भी शत प्रतिशत नहीं होती थी। अब बुनकरों को धागा उपलब्ध कराने के लिए कर्नाटक सिल्क मार्केटिंग बोर्ड की ओर से सिल्क एक्सचेंज में एक आउटलेट खोला जाएगा, जो बुनकरों को सस्ते दर पर गुणवत्तापूर्ण धागा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडलूम के बुनकरों के लिए खुलेंगे 30 मॉडल शॉप
बुनकरों को सिल्क एक्सचेंज से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से 30 सिल्क एक्सचेंज डिपो खोला जायेगा। जहां बुनकर अपने द्वारा तैयार वस्तुओं को बेच सकेंगे। रेशम विभाग के डायरेक्टर नगेंद्र राम ने बताया कि ये डिपो हैंडलूम के बुनकरों को ही आवंटित किया जाएगा।
इनसेट
बनेगा टेस्टिंग लैब
सिल्क एक्सचेंज में टेस्टिंग लैब भी बनाया जाएगा। जिसमें सिल्क से बनी वस्तुओं की शुद्धता की जांच की जाएगी। यहां वहीं वस्तुएं बेची जा सकेंगी जो जांच में शत प्रतिशत शुद्ध होंगी और हैंडलूम पर बनी होंगी।

कोट--
सिल्क एक्सचेंज से बुनकरों को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें सस्ते दर पर गुणवत्तापूर्ण रेशम उपलब्ध हो सकेगा। - रजनी कांत, जीआई विशेषज्ञ
सिल्क एक्सचेंज की शुरूआत से बुनकरों का काम आसान होगा। दूसरे शहरों का चक्कर लगाना पड़ता था। अब बनारस में ही अच्छी क्वालिटी का रेशम मिलेगा। - बच्चा लाल, बुनकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed