फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Womens boat race competition held in Varanasi

Varanasi News: नौका दौड़ में शामिल हुईं 20 से अधिक महिलाएं, मणिकर्णिका घाट से पंचगंगा घाट तक दिखा गजब का नजारा

Sun, 10 Mar 2024 06:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Mar 2024 06:26 PM IST
सार

Varanasi News: विश्व मांगल्य सभा की पहल पर काशी में महिला नौका दौड़ प्रतियोगिता हुई। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था। इस दौरान मणिकर्णिका घाट से पंचगंगा घाट तक नजारा देखने लायक था। 

विज्ञापन
Womens boat race competition held in Varanasi
काशी में हुई महिला नौका दौड़ प्रतियोगिता - फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार

विश्व मांगल्य सभा की ओर से रविवार को गंगा में नौका दौड़ प्रतियोगिता हुई। इस दौरान महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शकों ने जमकर हूंटिंग भी की। इस दौरान मणिकर्णिका घाट से पंचगंगा घाट तक नजारा देखने लायक था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यक्रम का प्रारंभ पुनम मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित से हुआ। शिवांगी द्विवेदी, अभिलाष, आंनद प्रभा, देशपांडे आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व मांगल्य सभा की प्रकल्प प्रमुख शिवांगी ने कहा कि माता का मातृत्व भाव स्थायी करना और समाज व राष्ट्र का उत्थान करना मातृशक्ति का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि काशी की महिलाओं ने इतिहास रच दिया है, उत्तर भारत की पहली महिला नौका दौड़  प्रतियोगिता में हमारी नारीशक्ति ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि वह जननी भी हैं और पालकपोषिणी भी हैं। लगभग 20 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने स्पर्धा में भाग लिया और आगे भी ऐसी प्रतियोगिता होती रहेंगी। जिससे महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़े और उनकी योग्यता में निखार आता रहे।
 
कार्यक्रम में विश्व मांग्लय सभा की उत्तर प्रदेश संयोजिका प्रियंका, सहकार भारती के विपणन प्रमुख सुरेंद्र सिंह चौहान, सहित अनेक जनपदों से आई सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन में काशी प्रांत की विश्व मांग्लय सभा की कार्यकर्ताओं व स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed