वाराणसी: जैन घाट पर महिलाएं कर रही हैं कोरोना माई की पूजा, कई गांवों में भी हो रहा ऐसा
महिलाएं गंगा घाटों पर महामारी शमन की पूजा कर रही हैं। यह हवन-पूजन 16 मई से शुरू हुआ है, जो 21 दिनों तक चलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए हर तरह के जतन किए जा रहे हैं। वाराणसी में गंगा घाट पर महामारी के समन के लिए प्रार्थना व अनुष्ठान किए जा रहे हैं। महिलाओं ने खतरनाक वायरस को कोरोना माई मानकर पूजन शुरू कर दिया है। वाराणसी के गांवों में भी महिलाएं पूजा-पाठ कर रही हैं।
गंगा के तट पर स्थानीय महिलाओं द्वारा सुबह और शाम को महिलाएं पूजन के लिए पहुंच रही हैं। उनका विश्वास है कि इस बीमारी से देवी मां जल्द निजात दिलाएंगी। 16 मई से शुरू हुआ पूजा-पाठ, हवन महिलाओं ने 21 दिनों तक पूजन का बीड़ा उठाया है। जैन घाट पर आसपास की रहने वाली महिलाएं सुबह और शाम अनुष्ठान के लिए पहुंच रही हैं।
काफी देर तक दीपक फूल माला के साथ मां को मनाने के लिए प्रार्थना कर रही हैं। श्रद्धालु महिलाओं का कहना है कि ऐसा करने से उनके परिवार और बच्चे इस बीमारी से दूर रहेंगे। महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि हम यह पूजा कर रहे हैं ताकि इस महामारी से बचा जा सके। हमें यकीन है कि जल्द ही इस बीमारी से सभी को मुक्ति मिलेगी। हम सब लगातार 21 दिनों तक कोरोना माई की पूजा करेंगे।
आज सुबह मिले 68 संक्रमित
वाराणसी में 60 कोविड अस्पतालों में 2454 बेड में अब खाली होने वाले बेड की संख्या भी बढ़कर 1730 हो गई है। इसमें सरकारी अस्पताल में 622 और निजी अस्पतालों में 1108 बेड खाली हैं। इससे मरीजों को इलाज में कोई परेशानी नहीं होगी। उधर सोमवार सुबह मिले 4929 सैंपल की रिपोर्ट में 68 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल 80897 में 77378 के डिस्चार्ज और 727 की मौत के बाद 2792 एक्टिव मरीज हैं।