{"_id":"635ddd82c237e60fdd6e42e8","slug":"women-will-worship-the-sun-by-standing-in-dirty-water-the-ponds-were-not-cleaned","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी में खड़े होकर सूर्य को पूजेंगी महिलाएं: अधिकारियों के दावों की निकली हवा, कुंडों की नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी में खड़े होकर सूर्य को पूजेंगी महिलाएं: अधिकारियों के दावों की निकली हवा, कुंडों की नहीं हुई सफाई
Sun, 30 Oct 2022 07:42 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 30 Oct 2022 07:42 AM IST
सार
शनिवार देर शाम तक नगर निगम सफाई कराता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। ईश्वरगंगी के पार्षद सुनील ने अधिकारियों पर शिकायतों की अनसुनी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
छठ महापर्व : आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा का पानी बढ़ने के कारण घाटों की स्थिति तो खराब है ही नगर निगम की लापरवाही के चलते कुंडों का हाल भी बेहाल है। ईश्वरगंगी और लक्ष्मीकुंड में पानी में काई जमी हुई है। शनिवार देर शाम तक नगर निगम सफाई कराता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। ईश्वरगंगी के पार्षद सुनील ने अधिकारियों पर शिकायतों की अनसुनी का आरोप लगाया। लक्ष्मीकुंड के पार्षद लकी वर्मा ने भी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कुंडों पर पूजन करने वाली महिलाओं को गंदे पानी में खड़े होकर सूर्य की उपासना करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
राजातालाब स्थित तालाबों की भी सफाई नहीं
राजातालाब क्षेत्र स्थित संगम तालाब व रानी बाजार तालाब में भी सफाई ना होने से क्षेत्रीय लोगों में रोष है। पिछले दिनों मेला लगने के बाद से ही तालाबों के पास गंदगी है। लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी से घाटों की शीघ्र सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन