फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women were honored

महिलाओं को किया सम्मानित

Sun, 22 Aug 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
women were honored
जीआईसी सभागार में सम्मान व स्ववालम्बन के कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते ऊर्जा राज्यमंत? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। राजकीय इंटर कालेज के सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली 125 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि आज बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना द्वारा लड़कियो का समग्र विकास किया जा रहा हैं। उज्ज्वला योजना एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा महिलाएं सशक्त हो रही हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि जिस तरह विद्या के बिना व्यक्ति पशु समान हैं, उसी तरह बिना नारी सम्मान किये कोई देश विकास नही कर सकता। विधायक मझवा सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में मातृ शक्ति की पूजा होती रही हैं आज स्त्रियाँ पुरूषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को नयी दिशा एवं गति प्रदान कर रही हैं। मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि नारी शक्ति मिशन द्वारा महिलाओ के समग्र आयाम पर बल दिया जा रहा हैं जो देश के प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि महिला विकास से संबंधित सभी विभागों से अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित कर महिलाओ को आत्मनिर्भर स्वालम्बी और मजबूत बनाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का आरंभ प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण भरद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर संजय वर्मा ने दीप प्रज्जवलन व देवी मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने स्वागत गीत गाकर अतिथियो को पुष्पगुच्छ भेट करते हुये नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन के उद्देश्यों के आलोक में मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार आदि थे। इस अवसर पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में रक्षा उत्सव कार्यक्रम के तहत उपस्थित ढाई सौ महिलाओं को राखी तथा मास्क दिया गया। महिलाओं ने जनप्रतिनिधि, अधिकारी व पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर अपने सुरक्षा का दायित्व सौंपा। प्राइम महिला विकास समिति ट्रस्ट की सदस्यो द्वारा सभी अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधकर बहनों एवं बेटियो कीे सुरक्षा व सम्मान की कामना की जिस पर सभी अधिकारियों ने महिलाओ के सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed