{"_id":"61799ce459b0c673aa5e2de3","slug":"women-unsafe-in-bjp-government-juhi-singh-varanasi-news-vns619640096","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित : जूही सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित : जूही सिंह
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बुधवार को सारंग तालाब में जन संवाद सम्मेलन में कानून व्यवस्था और महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। पुलिस चेकिंग के नाम पर व्यवसायी को पीट-पीट कर मार डालती है। कार्यकर्ताओं से 400 सीटों के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर जुटने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण नौजवान और किसान सहित हर तबका परेशान है। डीजल, पेट्रोल, बिजली, दवा, गैस सिलिंडर के दाम बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार को किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हिमायती बताया। आज दो करोड़ किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। कार्यक्रम में ओपी सिंह, जितेंद्र यादव, संतोष यादव, विकास यादव मौजूद रहे।
किसान और बुनकर बेहाल
वाराणसी। बुनकर कॉलोनी नाटी इमली में महिलाओं एवं बुनकरों को संबोधित कर जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल के बयान को लेकर भी तंज कसा। किसान हमें पेट भरने के लिए अन्न देता है तो बुनकर तन ढकने के लिए कपड़ा देता है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण दोनों बेहाल हैं। ब्यूरो