फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women T10 Cricket in varanasi Jyoti made Prayagraj champion by scoring run on last ball

महिला टी-10 क्रिकेट: अंतिम गेंद पर एक रन लेकर ज्योति ने प्रयागराज को बना दिया चैंपियन, दिलचस्प रहा मुकाबला

Sat, 06 Dec 2025 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Dec 2025 10:28 AM IST
सार

Varanasi Sports News: वाराणसी के ऐढ़े मैदान में हुई टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम गेंद पर प्रयागराज की कप्तान ज्योति यादव ने एक रन लेकर 114 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और टीम को चैंपियन बना दिया। 

विज्ञापन
Women T10 Cricket in varanasi Jyoti made Prayagraj champion by scoring run on last ball
विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला सशक्तीकरण के तहत शुक्रवार को टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता ऐढ़े मैदान पर खेली गई। इसमें प्रयागराज की टीम ने अंतिम बॉल पर रन लेकर मैच जीत लिया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए था। प्रयागराज की कप्तान ज्योति यादव ने दौड़ लगाकर एक रन बनाया और वाराणसी की महिला टीम से मैच जीत लिया। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी की महिला टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। वाराणसी की प्रीतम और अन्या उपाध्याय की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी प्रयागराज की महिला टीम ने 9.5 ओवर में 113 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। अंतिम गेंद पर प्रयागराज की कप्तान ज्योति यादव ने एक रन लेकर 114 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन

पुरुष वर्ग में खेली गई दिव्यांग चैंपियनशिप का उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य और भारत विकास परिषद महिला सहभागिता की राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शिप्रा धर ने किया। टाॅस मुंबई से आए ऑफिशियल ब्रजेश सोलकर ने कराया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुनील गावस्कर एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे 167 रन बनाए। जवाब में अजित वाडेकर की टीम ने 149 रन पर सिमट गई। 

दूसरे मैच मे एकनाथ सोलकर एकादश ने करसन घावरी एकादश को हराकर मैच जीत लिया। संचालन संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. एसबी सिह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एके सिह ने दिया। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा के सचिव और संस्था के संयुक्त सचिव डॉ. अरुण त्रिपाठी, वित्त सचिव डॉ. पंकज सिह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. प्राजंल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed