{"_id":"fe09bdf32e2cbfaafb4ef5dc229eee3a","slug":"women-should-exercise-their-votes-to-be-heard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी की मजबूती से ही होगा परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी की मजबूती से ही होगा परिवर्तन
संवाददाता, रोहनिया।
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राजनीति में जब तक महिलाओं की भागीदारी नहीं बढ़ेगी तब तक परिवर्तन संभव नहीं है। महिलाएं अपने वोट के महत्व को समझें और अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर पहुंचकर मतदान करें। वह रविवार को आराजीलाइन ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी गीता पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहीं थीं।
सांसद ने कहा कि ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसद में महिलाओं की जितनी अधिक उपस्थिति होगी उतने ही दमदार तरीके से वे अपनी समस्याओं को उठा सकती हैं। महिलाओं को बराबरी का दर्जा पाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से प्रत्याशी गीता पटेल को अपना समर्थन देकर जीत दिलाने की अपील की। इस मौके पर नील रतन पटेल, सोनू सिंह, डॉ. उमेश पटेल, नरेंद्र पटेल, रेखा वर्मा आदि मौजूद थी। संचालन डॉ. मनोज सिंह ने तथा धन्यवाद डॉ. ऋषि नारायण सिंह ने किया।