{"_id":"5c3db288bdec2273182aa731","slug":"women-killed-in-jaunpur-after-she-caught-in-tractor-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः धान कूटने वाली ट्रैक्टर मशीन में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः धान कूटने वाली ट्रैक्टर मशीन में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत
Tue, 15 Jan 2019 03:44 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: utpal utpal
Updated Tue, 15 Jan 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले के खेतलपुर गांव में मंगलवार को धान कूटने वाली मशीन के साफ्टिन मे फंसकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की दर्दनाक मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सिकरारा थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव निवासी रोहित सरोज व उनका भाई चंद्रप्रकाश सरोज अपने घर पर ही सुबह धान कूटने के लिए घर-घर जाकर ट्रैक्टर के सहारे धान कूटने वाली महिलाओं को बुलाकर लाया था।
काम शुरू हुआ तो उनकी मां हिमला देवी (70) भी हाथ बंटाने के लिए आ गईं। हिमला देवी किसी काम को लेकर मशीन के नीचे झुकीं तभी उनकी साड़ी साफ्टिन में फंस गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह साफ्टिन में बुरी तरह से फंस गई थीं। बेटों के सामने ही उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना गांव में फैली तो दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने सौ नंबर पुलिस को सूचना दे दी।