फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women fight with police at jaunpur for dharmantaran

जौनपुर में धर्मांतरण रोकने गई पुलिस से भिड़ीं अनुयायी महिलाएं, पादरी हिरासत में

Mon, 15 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 15 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
women fight with police at jaunpur for dharmantaran
क्षतिग्रस्त पुलिस जीप - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सराय रुस्तम गांव में रविवार दोपहर पुलिस ने धर्मांतरण रोक दिया और धार्मिक पुस्तकें कब्जे में ले लीं। साथ ही एक पादरी को हिरासत में ले लिया। इस पर वहां जुटीं सैकड़ों महिलाओं ने विरोध किया और पुलिस से भिड़ गईं।  हंगामा बढ़ता देखकर कई थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। 
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर कस्बे के निकट सराय रुस्तम गांव निवासी ओमप्रकाश के दालान में रविवार को धर्मांतरण कराया जा रहा था, जहां सैकड़ों की संख्या में महिला अनुयायी जुटी हुई थीं। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शीतला प्रसाद मिश्र, सुभाष पांडेय व  सुशील मिश्र ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शशि भूषण राय ने धर्मांतरण को बंद करा दिया। वहां मौजूद धार्मिक पुस्तकों को अपने  कब्जे में ले लिया। धर्मांतरण करा रहे पादरी आशापुर निवासी  निर्मल कुमार को हिरासत में ले लिया। इस पर वहां जुटी अनुयायी महिलाओं ने विरोध किया और पुलिस से भिड़ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिलाओं ने कहा - हम सभी को जेल भेज दीजिए

महिलाओं ने पुलिस से कहा कि हम सभी को गिरफ्तार कर लीजिए और जेल भेज दीजिए। सावधानी के तहत थानाध्यक्ष ने थाना पवांरा व मछलीशहर थाने की पुलिस फोर्स को बुला लिया। भारी संख्या में पुलिस बल देखकर महिलाएं वहां से चलीं गईं। सीओ मछली शहर अवधेश शुक्ला ने बताया कि पादरी को थाने में पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed