फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTO: कुश्ती में महिलाओं को दबदबा, काशी में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; चित्रों में पहलवानों के दाव-पेंच

Fri, 09 Aug 2024 07:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 07:18 PM IST
सार

Varanasi News: काशी की विश्वविख्यात दंगल प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दंगल प्रतियोगिता में बुजुर्गों का भी जमावड़ा रहा। खेल को देखते ही पुरनिए पहलवानों के आंखों की चमक बढ़ गई थी। वे भी पहलवानों का उत्साह बढ़ाते दिखे।

विज्ञापन
Women dominate wrestling 150 players showed their strength in Kashi
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर शुक्रवार को लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता में 150 से अधिक पहलवानों ने दांव आजमाए। जिलास्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने किया।





कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि 35 किलो भार वर्ग में अर्चित यादव, 38 किलो में राकेश कुमार, 41 किलो में अजीत यादव, 44 किलो में दिनेश राजभर, बालिका वर्ग में 42 किलो में नेहा, शिवांगी, 46 में खुशी शर्मा, 48 में रोली, 52 किलो में शिवांगी यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Women dominate wrestling 150 players showed their strength in Kashi
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी नितिश कुमार राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप कीड़ा अधिकारी डॉ़ मंजूर आलम अंसारी, उपक्रीड़ा अधिकारी अकरम मोहम्मद, सहायक को इरशाद अहमद मौजूद रहे।

Women dominate wrestling 150 players showed their strength in Kashi
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय खिलाड़ी कशिश ने पुरुष पहलवान को हराया
नागपंचमी के अवसर पर शुक्रवार शहर से लेकर देहात के अखाड़ों और स्टेडियम में कुश्ती खेली गई। मुख्य कुश्ती लालपुर स्टेडियम और तुलसी घाट स्थित अखाड़ा स्वामीनाथ पर महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन् किया। 

महिला वर्ग की सब जुनियर की राष्ट्रीय पदक विजेता कशीश यादव ने पुरुष खिलाड़ी को पटकनी दी तो वहीं उसके छोटे भाई करन यादव ने बैक टू बैक दो कुश्ती खेली और विदेशी पहलवानों को हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women dominate wrestling 150 players showed their strength in Kashi
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

बालिका वर्ग में रिया बनाम पलक, नंदनी बनाम माला, कशिश बनाम निर्जला, आंचल बनाम प्रीति, वसुंधरा बनाम पलक, लक्ष्मी बनाम कामिनी के बीच कुश्ती खेली गई कुश्ती बराबरी पर छूटी। पुरुष वर्ग में करन ने दो विदेशी कुश्ती खिलाड़ी हरबर्ट और एंटनी (भारतीय नाम शांति) को हरा दिया। तुलसी घाट पर अखाड़े की शुरूआत संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो़ विश्वंभरनाथ मिश्र ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।

राम सिंह अखाड़े पर पहली बार हुई महिला कुश्ती
काशी के प्राचीन अखाड़ा बेनिया बाग स्थित राम सिंह अखाड़े पर पहली बार महिला खुशी खेली गई। अदरी पटेल और वैष्णवी पटेल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें वैष्णवी पटेल ने अदरी पटेल को हरा दिया। प्रमुख अखाड़े बीएचयू शिवाजी हॉल, रामकुंड, बरेका, लोहटिया में बड़ा गणेश, अर्दली बाजार महावीर मंदिर, अलईपुर गया सेठ, नैपुरा भितराघानंद, कुरौउत, चमाव, महनाग में कुश्ती प्रतियोगिता खेली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed