फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman with his son commit suicide in sonbhadra

सोनभद्रः पति से विवाद के बाद महिला बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी 

Tue, 10 Jul 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 10 Jul 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Woman with his son commit suicide in sonbhadra
suicide at railway track
यूपी के सोनभद्र में एक एक महिला ने पति से विवाद के बाद सोमवार रात तीन साल के बेटे के साथ मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


बीजपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत पिंडारी के संचिराडाड़ की पूनम (25) पत्नी राजेंद्र और उसके तीन वर्षीय पुत्र आयुष के क्षतविक्षत शव बैढ़न थाना क्षेत्र के गोभा सुईडीह गांव के पास सोमवार की रात नौ बजे रेलवे लाइन पर मिले।
विज्ञापन


एनटीपीसी रिहंद के कुछ सुरक्षा कर्मियों ने शव देखे और इसकी सूचना बैढ़न पुलिस को दी। पुलिस ने रात 11 बजे दोनों शव कब्जे में ले लिए। इस दौरान पूनम के मायके वाले घटनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मालगाड़ी से कटने के कारण दोनों की मौत हुई है। घटना की वजह पूनम का पति से सोमवार शाम को विवाद होना बताया जा रहा है। आरोप है कि राजेंद्र ने विवाद के बाद पूनम की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज पूनम तीन वर्षीय पुत्र को लेकर निकल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed